Monday, November 2, 2026
Home Crime Uttarakhand  कुमाऊं की स्पेशल टास्क फोर्स ने 'पत्रकार जेडे हत्याकांड' के आरोपी को किया...

 कुमाऊं की स्पेशल टास्क फोर्स ने ‘पत्रकार जेडे हत्याकांड’ के आरोपी को किया गिरफ्तार 

हल्द्वानी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बहुचर्चित ‘पत्रकार जेडे हत्याकांड’ का वांटेड दोषी दीपक सिसोदिया गिरफ्तार हो गया है। कुमाऊं की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे बनबसा से पकड़ा है। आरोपित 25 हजार का इनामी है, जिसकी दो राज्यों की पुलिस को तलाश थी। दीपक सिसोदिया को मुंबई की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कुछ ही वक्त पहले मुंबई की अमरावती सेंट्रल जेल  ने उसे 45 दिन के पैरोल पर रिहा किया था।

महाराष्ट्र के मशहूर खोजी पत्रकार जेडे की हत्या में जेल में बंद दीपक सिसोदिया (Deepak Sisodia) को जनवरी 2022 में पैरोल पर छोड़ा गया था। मगर वह पैरोल की अवधि खत्म होने के जब अमरावती जेल वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। तब पता चला कि वो तो गायब हो चुका है। उसके गायब होने के बाद से ही महाराष्ट्र और उत्तराखंड पुलिस  दीपक सिसोदिया की तलाश में जुटी हुई थी। स्पेशल टास्क फाेर्स (STF) के कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपित को बनबसा से गिरफ्तार किया है।

सीबीआइ ने आरोप पत्र में दावा किया था कि वोरा ने पेशागत दुश्मनी के कारण मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की शिकायत विदेश में रह रहे गैंगस्टर राजन से की थी। 11 जून 2011 को मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने जेडे की उपनगरीय पोवई इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभियोजन के अनुसार, गैंगस्टर राजन अपने गिरते स्वास्थ्य और अंडरव‌र्ल्ड में कमजोर होती पकड़ के संबंध में जेडे की रिपोर्टिग को लेकर नाराज था, इसलिए उसने जेडे की हत्या करवा दी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...