Monday, November 2, 2026
Home Crime India ऑटो सवार युवक को तेजधार हथियार से हमला कर उतारा मौत के...

ऑटो सवार युवक को तेजधार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पंजाब। अमृतसर में हमीदपुरा-जीटी रोड छेहरटा में एक युवक ने पहले हाथ देकर ऑटो रुकवाया और फिर उसमें सवार युवक को बाहर निकाल मारपीट कर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। ऑटो चालक ने लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत बता दिया। पुलिस ने हमलावर युवक की पहचान करने के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।

घरिंडा थानाक्षेत्र के गांव भासरके गिलां निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। 10 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त कुलदीप सिंह निवासी हमीदपुरा के साथ उसके घर से जीटी रोड छेहरटा की तरफ जा रहा था। अभी वे लोग छेहरटा से कुछ पीछे ढिल्लों बंसा वाली गली के पास थे कि एक युवक ने हाथ देकर ऑटो रुकवाया।

हरपाल सिंह ने बताया कि जब उसने ऑटो रोका तो युवक ने पीछे बैठे दोस्त कुलदीप सिंह को कमीज से पकड़ घसीटते हुए बाहर निकाल लिया और पीटने लगा। जब उसने ऑटो को एक साइड पर रोककर अपने दोस्त कुलदीप को छुड़वाने का प्रयास किया तो आरोपी ने छुरे की तरह दिखाई देने वाले तेजधार हथियार से कुलदीप के पेट के दाईं तरफ वार कर दिया। घरिंडा थाना प्रभारी व पीपीएस अधिकारी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावर युवक छेहरटा स्थित नारायणगढ़ कालोनी, हमीदपुरा निवासी गुरदीप सिंह है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...