Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi रंगदारी मांगने पर हुए विवाद में बदमाश ने युवक पर चाकू से...

रंगदारी मांगने पर हुए विवाद में बदमाश ने युवक पर चाकू से किया हमला 

दिल्ली- एनसीआर। नबी करीम इलाके में रंगदारी मांगने पर हुए विवाद में एक बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक ने हमलावर से चाकू छीनकर उसके सीने में घोंप दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हमलावर के साथ आया उसका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर भागे बदमाश पुनीत को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

मृतकों की शिनाख्त मुल्तानी डांडा निवासी अंकित और सिद्धार्थ बस्ती निवासी राहुल के रूप में हुई है। अंकित वेल्डिंग का काम करता था, जबकि राहुल नबी करीम थाने का घोषित बदमाश था। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे चिनोट बस्ती में दो युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दोनों युवकों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया है। उनकी पहचान अंकित और राहुल के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अंकित परिवार के साथ मुल्तानी ढांडा इलाके में रहता था। परिवार में उसकी मां, पत्नी, बड़ा भाई अभिषेक, चार साल का बेटा और दो साल की बेटी है। परिवार वालों के मुताबिक, राहुल इलाके का घोषित बदमाश था और वह इलाके में रहने वालों से रंगदारी वसूलता था। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। राहुल ने अंकित से पैसों की मांग की थी।

अंकित ने पैसे देने से मना कर दिया था। इसी को लेकर शनिवार दोपहर करीब दो बजे राहुल अपने दोस्त पुनीत के साथ अंकित के पास आया था। पैसों की मांग करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान राहुल ने चाकू निकालकर अंकित के गले पर हमला कर दिया। लहूलुहान होने के बाद भी अंकित ने राहुल से चाकू छीन लिया और उसके सीने पर वार कर दिया। घायल राहुल और उसका दोस्त वहां से भागने लगे, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद गली नंबर-तीन चिनोट बस्ती के पास गिर गया। पुनीत मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी पुनीत को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुनीत ने पूछताछ में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। वह शादीशुदा है और उसकी 2 बेटियां हैं। वह एक साल से पत्नी से अलग रह रहा है। वह मृतक अंकित से अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंध को लेकर नाराज था। वह अंकित से बदला लेने के लिए राहुल के साथ उसके पास आया था। उसने बताया कि इसी वजह से अंकित पर चाकू से हमला भी कियाए लेकिन हमले के दौरान अंकित ने भी राहुल के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। राहुल के घायल होने के बाद वह घटनास्थल से भाग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुनीत मृतक अंकित का पड़ोसी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...