Saturday, September 19, 2026
Home Crime India छेड़खानी का विरोध करने पर बहनों को बेरहमी से पिटा, परिजनों से...

छेड़खानी का विरोध करने पर बहनों को बेरहमी से पिटा, परिजनों से आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

औरंगाबाद। दो सगी नाबालिग बहनों ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो युवक ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई में एक बहन का हाथ टूट गया, जबकि दूसरी बहन को गंभीर चोटें आई है। मामला औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के एक गांव का है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोनों बहन स्कूल जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में गांव से बाहर मोड़ पर एक युवक ने बड़ी बहन को किसी चीज का प्रलोभन देकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

लड़कियों ने जब छेड़खानी का विरोध किया तब आवेश में युवक बड़ी लड़की की  बेरहमी से पिटाई  करने लगा। चीख-पुकार सुन छोटी बहन भी वहां पहुँच गई। दूसरी को देखकर युवक दोनों को पीटने लगा, जिससे उनका एक का हाथ टूटा-इस दौरान बड़ी बहन के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी छोटी बहन घर में गई और उसने भी दुष्कर्म के प्रयास का विरोध किया। छोटी बहन के विरोध के बाद युवक ने दोनों बहनों को बेरहमी से पीटा, जिससे एक बहन का हाथ टूट गया जबकि दूसरी बहन भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। युवक के द्वारा की गई बेरहम पिटाई से दोनों बहनें उसी घर में बेहोश हो गई।

इस बीच शोर-शराबा सुनकर उस रास्ते से गुजर रहे कुछ बच्चों ने दोनों को बेहोश देखा तो उनके द्वारा शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों बहनों के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने पूर्व में भी दोनों को धमकाया था। पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब उन्होने युवक से पूछताछ की तो उसने केस नही करने की भी धमकी दी। इसके बाद उन्होने घटना की जानकारी डायल 112 व नबीनगर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 व नबीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को इलाज के लिए नबीनगर रेफरल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पिता ने कहा कि इस घटना के बाद से हमारा पूरा परिवार दहशत में हैं, क्योकि युवक दबंग प्रकृति का है।

मामले में पूछे जाने पर नबीनगर के सर्किल ईंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी और मारपीट की जानकारी मिली है। मामले को लेकर परिजनों द्वारा थाना में अभी कोई आवेदन नही दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...