Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi साथी के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या, दोनों को...

साथी के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या, दोनों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा

2018 में बहला-फुसलाकर अगवा कर की थी शादी 

बुलंदशहर। हापुड़ जनपद के मोहलला हरद्वारी नगर निवासी युवती वंदना को अप्रैल 2018 में बहला-फुसलाकर अगवा कर आरोपी अमित निवासी गांव बरारी थाना औरंगाबाद ने शादी कर ली। दिसंबर 2019 में अभियुक्त ने अपने साथी विकास बंसल निवासी वल्लभगढ़ हरियाणा के साथ मिलकर वंदना की हत्या कर दी और शव को गांव के जंगल में उपलों के बोंगे में जला दिया था। इस मामले में अब एडीजे एफटीसी तृतीय शिवानंद के न्यायलय ने दोनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। साथ ही दोनों को आजीवन कारावास व 35-35 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरद्वारी नगर निवासी राजेश्वर कैन ने औरंगाबाद थाने पर फरवरी 2020 में तहरीर दी थी। तहरीर में  उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी वंदना को औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी निवासी अमित प्रेमजाल में फंसाकर हापुड़ से ले आया था। 28 अप्रैल 2018 को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद वंदना के एक बेटी हुई। पीड़ित को अब जानकारी मिली कि दो माह पहले अमित ने उनकी बेटी की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया है।

अमित ने दहेज के लिए प्रताडि़त करते हुए बेटी को निर्ममतापूर्वक मारा है। गांव के चौकीदार नरेश सिंह तीन दिसंबर 2019 की सुबह अपने खेत पर जा रहा था, तो गांव के जंगल में भूवनेश्वर के ट्यूबवेल के पास उपलों में किसी की लाश जलते देखा। गांव के लोग जंगल में गन्ने की छोल करने जा रहे थे तो उनमें से कुछ लोग उसको देखकर रूक गए थे। चौकीदार ने थाना औरंगाबाद को फोन कर सूचना दी। थाना औरंगाबाद के अलावा अन्य थानों की पुलिस भी पहुंची थी।

गांव के रविदत्त ने भी वादी को बताया कि तीन दिसंबर 2019 को नरेश चौकीदार ने सुबह छह बजे भुवनेश्वर के खेत के पास रजवाहे के बीच में उपलों में आग जलती देखी। चौकीदार की सूचना पर ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपलों से कंकाल को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।

हत्या और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि इस घटना में अमित के साथ उसका दोस्त हरियाणा के फरीदाबाद जिले के थाना वल्लभगढ़ क्षेत्र के आदर्श नगर मकान नंबर 11/40 निवासी विकास बंसल भी शामिल साथ था। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय शिवानंद ने वंदना की हत्या में दोषी उसके पति अमित और उसके दोस्त विकास बंसल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 35-35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...