Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पांच साल के बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर लगायी आग, बच्चे का चेहरा...

पांच साल के बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर लगायी आग, बच्चे का चेहरा बुरी तौर से जख्मी, हालत गंभीर 

बिहार। गया जिले में चौकीदार के बेटे की गुंडई कुछ इस तरह से बढ़ी कि उसने एक मासूम पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे से पूरे गांव वाले सहम रखे है। बता दें कि जख्मी हालत में बच्चे को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है। इस जानलेवा हमला का आरोप गया जिले के महकार थाना के चौकीदार के बेटे पर आरोप लगा है। मामला प्रकाश में तब आया जब बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के महकार थाना के चौकीदार के बेटे पर पांच साल के बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। उक्त वारदात में बच्चे का चेहरा बुरी तौर से जख्मी हो गया है। बच्चे के हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं। वारदात में जख्मी बच्चे की पहचान महकार थाना क्षेत्र के केवड़ी गांव में स्थित मुरारपुर टोला निवासी सुधीर कुमार के पांच साल के बेटे रॉकी कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़ित बच्चे की मां अनिता देवी ने बताया कि उनका बेटा गांव के बगल में स्थित दुकान से सामान लेने गया था। दुकान के महाकार थाना के चौकीदार की है। दुकान पर चौकीदार का बेटा बैठा था। दुकानदार और राॅकी  के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दुकानदार अपने दुकान में पेट्रोल भी बेचता है। उसने फौरन पेट्रोल निकाला और फेंक कर उसमें आग लगा दी। वारदात स्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझायी। गर्म कपड़ा रहने के कारण बच्चे के शरीर पर असर नहीं पड़ा। लेकिन, घटना में बच्चे का चेहरा पूरी तरह झुलस गया। वहीं ग्रामीणों ने बच्चे को थाना ले गए। जहां से  इलाज कराने की बात  कह चला दिया।

बच्चे की हालत को लेकर पूरा परिवार चिंतित 
अस्पताल में मौजूद पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि महकार थाना में तैनात चौकीदार होने के कारण लोगों को डरा कर रखता है। घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि मेरे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला है। जहां जाना है जाओ। उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत को लेकर पूरा परिवार चिंतित है। आंख की रोशनी पर असर पड़ा, तो जीवन ही बर्बाद हो जाएगा। फिलहाल आईसीयू के डॉ एके झा सुमन ने बताया कि पांच साल के बच्चे महकार थाना के गांव से लाकर भर्ती कराया गया है। बच्चे के चेहरे जला हुआ है। स्थिति पहले से ठीक है। लेकिन, आंख और चेहरे का सूजन कम होने के बाद आई विभाग में जांच की जाएगी। तत्काल विभाग के चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...