Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मामूली विवाद में प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, आरोपी की तलाश...

मामूली विवाद में प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, आरोपी की तलाश शुरू

तीन दिन पहले दी थी गोली मारने की धमकी
कानपुर। मामूली कहासुनी के बाद प्रेमी ने विधवा की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मंगनी हो चुकी थी और फरवरी में शादी होनी थी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से उन्नाव के ब्रह्मनगर शुक्लागंज निवासी अजय मिश्रा उर्फ अजय शास्त्री पिछले 10 माह से हरवंश मोहाल के गड़रिया मोहल निवासी कृष्ण कुमार शर्मा में मकान में किराए पर रहता है। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि अजय का चमनगंज निवासी प्रिया कठेरिया (32) से प्रेम संबंध था। प्रिया विधवा थी और उसका दो साल का बेटा तनिष्क भी है।
दोनों की मंगनी हो चुकी थी और फरवरी महीने में शादी होनी थी। प्रिया की पहली शादी बिल्हौर के उत्तरीपुरा में हुई थी। पति की मौत के बाद से वह ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी। वहीं, अजय वनखंडेश्वर स्थित शनि मंदिर में पूजा पाठ करता है। शनिवार की शाम प्रिया अजय के कमरे में आई हुई थी। वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद अजय ने प्रिया के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बालकनी में खड़े होकर झांसी निवासी बहन से बात कर रही मकान मालिक की बेटी रागिनी भागते हुए नीचे आई। प्रिया को खून से लतपथ देख उसने पुलिस को जानकारी दी।
फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जांच कर मकान मालिक से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम को मौके से एक 315 बोर का खोखा बरामद किया। घटना के बाद भागते समय आरोपी ने अपना मोबाइल स्विचऑफ कर फेंक दिया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। आरोपी की तस्वीर पड़ाेसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम शुक्लागंज और दूसरी टीम सीसामऊ के पीरोड में दबिश देर रही है। दोनों ही जगह आरोपी की बहनें रहती हैं।
मकान मालकिन राजकुमारी शर्मा ने बताया कि प्रिया दिन में अक्सर अजय से मिलने आती थी। उसके आने पर दोनों की किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। पूछने पर अजय कहता था कि इंटरकास्ट शादी के चलते परिवार वाले नाराज रहते है। उसने हाल ही में मकड़ीखेड़ा में 27 लाख रुपये का मकान लिया है, जहां वह प्रिया के साथ शिफ्ट हो जाएगा। वर्तमान में वहां काम चल रहा है। उसी में खर्च का हवाला देकर वह किराया देने में भी देरी करता था।
मृतका के भाई ने बताया कि तीन दिन पहले भी प्रिया से किसी बात को लेकर अजय की कहासुनी हो गई थी। उस दौरान अजय ने प्रिया को गोली मारने की धमकी दी थी। प्रिया ने उसकी बातों को नजरंदाज कर दिया था। उसे नहीं पता था कि अजय वास्तव में प्रिया को गोली मार देगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...