Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीन और व्यवसायिक विवाद के चलते खूनी साजिश में बदली रिश्तों की...

जमीन और व्यवसायिक विवाद के चलते खूनी साजिश में बदली रिश्तों की डोर

ईंट भट्ठा मालिक की चचेरे भाइयों ने सुपारी देकर बनायी हत्या की योजना 

बिहार। सासाराम में जमीन और व्यवसायिक विवाद के चलते रिश्तों की डोर खूनी साजिश में बदल गई। जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार सिंह की हत्या की साजिश में उनके चचेरे भाइयों ने सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई। इस साजिश में शामिल दो सगे भाइयों और उनके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन हत्या की सुपारी लेने वाला मुख्य अपराधी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जमीन और व्यवसायिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
जानकारी के मुताबिक, घटना दो सितंबर 2024 की है, जब ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार सिंह पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली चलाई थी। हमले में घायल राजकुमार सिंह ने कैमूर जिले के नेवरास गांव निवासी अपने चचेरे भाइयों उमेश सिंह और महेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने व्यावसायिक विवाद के चलते राजकुमार सिंह की हत्या की सुपारी दी थी।

साजिश का खुलासा और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर पहले बड़ेलाल राम उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। बड़ेलाल ने लाइनर (मध्यस्थ) की भूमिका निभाई थी। उसकी निशानदेही पर चचेरे भाई उमेश सिंह को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उमेश सिंह और महेंद्र सिंह ने हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी तय की थी। साजिश के तहत दोनों ने अग्रिम भुगतान के तौर पर 50 हजार रुपये दिए और दिल्ली चले गए, ताकि शक की सुई उनकी ओर न जाए।

व्यवसायिक दुश्मनी ने बढ़ाई खाई
डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि राजकुमार सिंह और उनके चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन और ईंट भट्ठे को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण कुदरा थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इन झगड़ों ने बाद में खूनी रूप ले लिया और हत्या की योजना तक पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि हत्या की सुपारी लेने वाला मुख्य अपराधी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। डीएसपी ने कहा कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और अन्य दोषियों का सत्यापन कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...