Friday, May 15, 2026
Home Crime Delhi पत्नी के चरित्र पर करता था शक, फिर कर दी गला घोंटकर...

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, फिर कर दी गला घोंटकर हत्या

दिल्ली। दयालपुर इलाके में देर रात कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त शबनम (35) के रूप में हुई है। दरअसल शबनम का पति उम्मीद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच बहस हो जाया करती थी। मंगलवार रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ और उम्मीद ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी उम्मीद (40) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने महिला के परिजनों को कासगंज, यूपी में खबर दे दी है। दयालपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कासगंज, यूपी की रहने वाली शबनम अपने पति उम्मीद के साथ गली नंबर-12, ई-ब्लॉक, चांदबाग में रहती थी। इसके परिवार में पति उम्मीद के अलावा चार बच्चे हैं। शबनम की उम्मीद से दूसरी शादी थी। पहले पति से उसका यहां एक नौ साल की बेटी है जबकि उम्मीद से तीन बच्चे हैं। उम्मीद पेशे से कार पेंटर है। पहले दंपती करावल नगर के नेहरू विहार गली नंबर-7 में रहता था। मंगलवार को ही दोनों ने चांदबाग के मकान में शिफ्ट किया था। आरोप है कि मंगलवार रात को शबनम और उम्मीद के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में उसने शबनम का गला दबा दिया। अचेत होने पर वह खुद ही पत्नी को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गया।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात करीब 12:46 बजे अस्पताल से पुलिस को शबनम की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शबनम और उम्मीद की शादी को साढ़े छह साल हुए हैं। पुलिस ने मामले की सूचना क्षेत्रीय एसडीएम को दे दी। अब पुलिस के अलावा एसडीएम भी मामले की जांच करेंगे। शबनम के परिवार का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपी उम्मीद से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...