Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने की चाचा की हत्या, मुकदमा...

चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने की चाचा की हत्या, मुकदमा दर्ज 

पीलीभीत। चाची के प्रेम में फंसकर युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा चाची से फोन पर डेढ़ घंटे बात करता रहा था, लेकिन हत्या की भनक तक नहीं लगने दी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि थाना गजरौला इलाके के गांव उगनपुर निवासी नंदलाल (28) का शव सोमवार की सुबह आठ बजे उसके खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चोटों से मौत की पुष्टि हुई थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शक के आधार पर पुलिस ने नंदलाल के भतीजे आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आकाश ने अपने चाचा नंदलाल की हत्या करने की बात स्वीकारी। आकाश ने पूछताछ में बताया कि उसके अपने चाचा नंदलाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले चाचा को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी तो दोनों में विवाद भी हुआ। घटना वाली रात में दोनों के बीच घर के बाहर कहासुनी होने लगी थी, तभी आकाश ने चाचा के सिर पर डंडा मार दिया। डंडे के तेज प्रहार से नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

इतना ही नहीं चाचा की हत्या करने के बाद आकाश रात में घर आकर सो गया। थोड़ी देर बाद वह उठकर देखने भी गया तो नंदलाल का शव वहीं पर पड़ा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। मृतक नंदलाल उत्तराखंड के रुद्रपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी बरखेड़ा के गांव दौलापुर स्थित मायके में रहती है। घटना से तीन दिन पूर्व नंदलाल अपने गांव आया था, लेकिन चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने उसकी जान ले ली।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...