Sunday, November 1, 2026
Home Crime Delhi हरियाणा में फसल मुआवजे के नाम पर फर्जीवाड़ा, सरकार ने शुरू की...

हरियाणा में फसल मुआवजे के नाम पर फर्जीवाड़ा, सरकार ने शुरू की सख्त जांच प्रक्रिया

नोएडा। हरियाणा के कई जिलों में हालिया भारी बारिश और जलभराव के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। इस संकट की घड़ी में जब सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की, तब कुछ शातिर ठगों ने इस योजना का दुरुपयोग कर मुआवजे के लिए फर्जी आवेदन दाखिल कर दिए।

अन्य जिलों के लोग कर रहे हैं असली किसानों के नाम पर आवेदन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतक, भिवानी, हिसार, सोनीपत, जींद और अंबाला जैसे जिलों में दर्जनों मामले सामने आए हैं, जिनमें दूसरे जिलों में बैठे जालसाजों ने “क्षतिपूर्ति पोर्टल” पर असली किसानों की भूमि और फसल की जानकारी का दुरुपयोग कर मुआवजा पाने के लिए आवेदन कर दिए। इससे वास्तविक किसान सरकारी सहायता से वंचित हो रहे हैं।

सरकार की कार्रवाई: गिरदावरी के दौरान होगी जांच

राजस्व और कृषि विभाग ने इस फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए निर्देश जारी किए हैं कि अब गिरदावरी (फसल निरीक्षण) के दौरान पटवारी मौके पर जाकर जांच करेंगे कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण सही किसान के नाम से है या नहीं।
जहां फर्जी पंजीकरण पाए जाएंगे, वहां तहसील स्तर पर सत्यापन कर गलत नाम को हटाकर असली किसान का नाम जोड़ा जाएगा।

अब तक 2.21 लाख से अधिक शिकायतें

“मेरी फसल–मेरा ब्योरा” पोर्टल पर अब तक किसानों द्वारा 2,21,824 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। इनमें से कई शिकायतें सीधे जिला उपायुक्तों को भेजी गई हैं। नूंह जिले में फर्जी पंजीकरण का मामला सामने आने पर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

अधिकारियों की निगरानी में सुलझेंगी शिकायतें

अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंकज अग्रवाल ने जानकारी दी कि पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है, लेकिन गलत पंजीकरण से संबंधित शिकायतें अभी भी दर्ज की जा सकती हैं।
इन शिकायतों का समाधान तहसील स्तर पर पटवारी और तहसीलदार के सत्यापन के बाद किया जाएगा। इसके अलावा एसडीएम, डीसी और मंडल आयुक्त भी सीधे निगरानी कर रहे हैं।

आधार या पीपीपी से लिंक होगा डेटा, यूनिक ID बनेगी

भविष्य में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार पोर्टल में तकनीकी बदलाव की तैयारी कर रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया को आधार या परिवार पहचान पत्र (PPP) से जोड़ने और यूनिक किसान ID जारी करने की योजना है, जिससे कोई भी अन्य व्यक्ति किसी और की जमीन या फसल का पंजीकरण न कर सके।

फायदे की योजनाएं भी हो सकती हैं प्रभावित

“मेरी फसल–मेरा ब्योरा” पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), डीएसआर, पराली प्रबंधन और “मेरा पानी–मेरी विरासत” जैसी योजनाओं का लाभ मिलता है। फर्जीवाड़े के चलते न सिर्फ असली किसानों को नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकारी योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...