दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल होने के बाद पीड़ित खुद ही घर पहुंचा। परिवारवालों ने लहूलुहान हालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौैरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
मृतक की शिनाख्त गौरी शंकर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गली नंबर पांच में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक स्वरूप नगर थाने का घोषित बदमाश था और उसपर चार मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह निजी गाड़ी चला रहा था। रविवार रात पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल गौरी शंकर बयान देने के हालत में नहीं था।







