Tuesday, November 3, 2026
Home Crime UP प्रेमिका के भाइयों ने युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका...

प्रेमिका के भाइयों ने युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश।  बरेली के थाना किला क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान के साथ ही नया खुलासा हुआ है। प्रेमिका के भाइयों ने युवक की सुनियोजित तरीके से हत्या की थी। मृतक के भाई ने लड़की के भाई समेत तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी प्रियांशु शंखधार ने बताया कि किला थाने से उन्हें सूचना मिली कि उनके बड़े भाई हिमांशु शंखधार का शव बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग के आगे ट्रैक पर पड़ा है। लोगों ने उन्हें बताया कि उनके भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। यह भी बताया कि हिमांशु के संबंध आरोपी की बहन से थे।  इसी रंजिश में शुक्रवार रात आरोपियों ने हिमांशु से मारपीट की। पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी उसे खींच ले गए थे।
आरोपियों ने मोहल्ले में पांच फायर कर दहशत भी फैलाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।  प्रियांशु ने बताया कि आरोपियों ने हिमांशु की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि लोग हादसा समझें। आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते उनके भाई को कई बार धमकी भी दे चुके थे।  घटना के संबंध में इंस्पेक्टर किला राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना

चंपावत। विदेश में नौकरी और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर युवक को अवैध तरीके से दूसरे देश भेजने के मामले में चंपावत जिला सत्र...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के अशाबारी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह तस्करी से जुड़े...

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...