Thursday, September 17, 2026
Home Crime Uttarakhand देहरादून- युवक ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर इंटरनेट...

देहरादून- युवक ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने की भी दी धमकी 

देहरादून। एक युवक ने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इनकार करने पर आरोपित ने पीड़िता की पिटाई भी की। किशोरी की मां की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित प्रेमनगर के आमवाला का निवासी है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट के अनुसार, क्षेत्र की महिला ने शिकायत देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी से जावेद नाम के युवक ने दोस्ती करने की कोशिश की। बेटी ने जब इन्कार किया तो आरोपित ने 19 सितंबर को उसे फोन किया। आरोपित ने बात न करने पर स्वजन को जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान उसने बेटी को रात 11 बजे घर के बाहर बुलाया। वह गेट से बाहर गई तो आरोपित ने उसे अपनी बाइक में बैठाया और प्रेमनगर स्थित अपने भाई की दुकान में ले गया, जहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित संबंध बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। 22 सितंबर को रात आठ उनकी बेटी सहेली के घर निरंजनपुर जा रही थी।

आरोप है कि इस दौरान जावेद ने उसका रास्ता रोका और जबरन उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसके बाद बेटी ने यह बात उन्हें बताई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित जावेद निवासी आमवाला प्रेमनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती, अश्लील वीडियो की प्रसारित हैदाराबाद और छत्तीसगढ़ के दो लोगों ने देहरादून की एक युवती के साथ इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर आरोपितों ने युवती की अश्लील वीडियो प्रसारित कर दी। रायपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में उसकी जान-पहचान इंटरनेट मीडिया के जरिए हैदराबाद के रिहान और छत्तीसगढ़ के मंसूर अली से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों से उसकी दोस्ती हो गई। आरोपितों ने उससे वीडियो काल पर बिना कपड़ों के आने के लिए कहा। इस दौरान आरोपितों ने उसकी वीडियो रिकार्ड कर ली। इसके बाद आरोपितों ने उससे रुपयों की मांग की और ऐसा न करने पर उसकी वीडियो प्रसारित कर दी। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित रिहान निवासी तेलंगाना हैदराबाद और मंसूर अली निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...