Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर छानबीन...

नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर छानबीन शुरू

नोएडा। नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सरिया और स्क्रैप माफिया रवि समेत पांच लोगों के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों राजकुमार, आजाद और विकास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी रवि और महेमी फरार हैं। मुख्य आरोपी का परिवार राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। मामला पिछले साल 19 जून का है। पुलिस को दी शिकायत में गौतमबुद्ध नगर निवासी युवती ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात राजकुमार से हुई। नौकरी लगवाने का झांसा देकर राजकुमार ने उसे सभी शैक्षिक दस्तावेज के साथ बरौला गांव में बुलाया। वहां राजकुमार और उसका साथी महेमी मिले। दोनों ने कहा, रवि हमारे बॉस हैं। हम आपको उनसे मिलवा देंगे और वह आपकी नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि 19 जून को राजकुमार और महेमी युवती को कार से गार्डन गैलेरिया मॉल में ले गए। दोनों ने गाड़ी पार्किंग में लगा दी। वहां पर तीन और लड़के आए। तीनों का परिचय रवि, आजाद और विकास के रूप में करवाया गया। सभी के हाथों में हथियार थे। आरोप है कि रवि ने गाड़ी में युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि वह बहुत दबंग और पैसे वाले हैं। अगर यह बात किसी को बताई तो घटना का वीडियो वायरल कर देंगे।

आरोपियों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी दी तो वह सहम गई। इसके बाद भी जब आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल और परेशान करना बंद नहीं किया तो 30 दिसंबर को उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस वजह से पीड़िता ने अब शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराया। फरार आरोपियों के लिए टीम गठित कर गई, जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी रवि को कई सालों से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। पूर्व में रवि के भाई दादूपुर दनकौर निवासी हरेंद्र प्रधान का राजनीति में कद लगातार बढ़ रहा था। इस वजह से वह स्क्रैप और सरिया के कारोबार में भी तेजी से आगे बढ़ रहे थे। इसी कारण साल 2015 में ग्रेनो के नियाना गांव में शादी समारोह में हरेंद्र और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी, भाई रवि सहित परिवार के अन्य लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में रवि के फरार होने पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...