Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पत्नी की हत्या के बाद इंजीनियर ने की आत्महत्या, सीसीटीवी में कैद...

पत्नी की हत्या के बाद इंजीनियर ने की आत्महत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गुरुग्राम। डीएलएफ फेज तीन में पत्नी की हत्या के बाद इंजीनियर गौरव शर्मा (30) ने सोमवार सुबह पौने ग्यारह बजे कौशांबी मेट्रो स्टेशन से सर्विस रोड पर कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस गौरव को लहूलुहान हालत में पास के निजी अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव के चाचा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।। मूलरूप से आगरा के दयालबाग के अशोका एंक्लेव की शीतला गली निवासी इंजीनियर गौरव शर्मा (30) अपनी पत्नी लक्ष्मी रावत (23) और डेढ़ साल के बच्चे के साथ पिछले छह माह से गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 एरिया के एस ब्लॉक स्थित मकान नंबर-31/15 में रहता था। वह गुरुग्राम में निजी क्षेत्र की एक फाइनेंस कंपनी में प्रॉपर्टी और गाड़ियों की वैल्यू लगाने का काम करता थे।

रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मकान के अंदर बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा था। महिला के शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान मिले। जांच में पुलिस को लक्ष्मी का मोबाइल फोन घर में ही टॉयलेट शीट में पड़ा मिला। महिला के पति गौरव शर्मा के फरार होने के चलते पुलिस को हत्याकांड में पहला शक उसी पर गया। गुरुग्राम पुलिस गौरव शर्मा की खोजबीन में लगी थी। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। जिस मकान में दोनों रहते थे, इसकी ग्राउंड फ्लोर का कमरा खाली था। जबकि दूसरी मंजिल पर एक महिला रहती थी। ऐसे में दोनों के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं थी। वारदात के बाद बच्चे के काफी देर रोने की आवाज पर लोगों को हत्या का मामला पता चला।

गुरुग्राम पुलिस के एसआई हरीश ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि एस ब्लॉक स्थित मकान नंबर-31/15 में पहली मंजिल पर एक बच्चा रो रहा है। मेन गेट बाहर से बंद था। पुलिस ने बालकनी से देखा तो एक महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा था। मां के शव से लिपटकर बच्चा लगातार रो रहा था। महिला के गले पर कट और सिर पर चोट के निशान थे। जांच अधिकारी ने बताया कि बच्चे के सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के पिता राजेश रावत की शिकायत पर सोमवार को आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कौशांबी पुलिस ने बताया कि गौरव सोमवार सुबह साढ़े दस बजे मेट्रो स्टेशन में लाल रंग की टीशर्ट, टोपी और नीली जींस पहनकर घुसा था। उसने काउंटर से टिकट खरीदा और प्लेटफार्म नंबर-1 पर मेट्रो का इंतजार करने लगा। उसके सामने से एक मेट्रो गुजरी थी लेकिन उसमें बैठने के बजाय वह काफी देर तक रेलिंग की तरफ मुंह करके खड़ा रहा। सीसीटीवी कैमरे में नजर आया कि सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर गौरव स्टील की बेंच पर चढ़ा और रेलिंग पकड़कर नीचे कूद गया।

नहीं मिला मोबाइल, क्रेडिट कार्ड से हुई पहचान
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय गौरव के पास काई फोन नहीं था। तलाशी लेने पर जेब से पर्स में क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड मिला। उससे उसकी पहचान हुई। इसके बाद उसके चचेरे भाई सौरभ से संपर्क कर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। दोपहर बाद चाचा प्रेमशंकर और अन्य लोग कौशांबी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी गुरुग्राम के फेज-3 थाने की पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...