Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi लोनी में गुटबाजी का खूनी अंजाम: ईंटों से पीटकर युवक की हत्या,...

लोनी में गुटबाजी का खूनी अंजाम: ईंटों से पीटकर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद- गाजियाबाद के लोनी इलाके में आपसी गुटबाजी की रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में हुई इस वारदात में जिला बदर घोषित विशाल नामक युवक की ईंटों और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला जुर्म

लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन, वरुण और प्रिंस उर्फ पुच्ची के रूप में हुई है। ये सभी बेहटा हाजीपुर के निवासी हैं और लंबे समय से मृतक विशाल से रंजिश रखते थे।

पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, विशाल और अमन के बीच पिछले कई महीनों से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। चार महीने पहले दोनों के बीच हुई एक झड़प में फायरिंग और पथराव की घटना भी सामने आई थी। एक अक्टूबर को विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया, जब दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

सिर और जबड़े पर बेरहमी से किया हमला

घटना के दौरान विशाल का साथी दीपांशु सिर पर चोट लगने के बाद मौके से भाग गया, जबकि विशाल जमीन पर गिर पड़ा। इसी का फायदा उठाकर अमन और उसके साथियों ने ईंटों और पत्थरों से उसके सिर और जबड़े पर वार किए। गंभीर हालत में विशाल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कुछ आरोपी अब भी फरार, तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में अभी कुछ अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...