Thursday, June 18, 2026
Home Crime India प्लॉट विवाद में हमला: दो महिलाएं व एक पुरुष गंभीर रूप से...

प्लॉट विवाद में हमला: दो महिलाएं व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने तीन नामजद सहित आठ पर किया केस दर्ज

हरियाणा।  भिवानी के घिकाड़ा रोड पर मंगलवार सुबह एक प्लॉट विवाद को लेकर हुए हमले में दो महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर चोटें आईं। तीनों को तत्काल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से किया गया हमला

घायल शकुंतला, रीता और खुशीराम के अनुसार, मंगलवार सुबह मालपोष गांव के बलवान और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि अगर प्लॉट खाली नहीं किया गया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद हमलावरों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में शकुंतला और रीता के हाथ-पांव टूट गए, जबकि रीता के सिर पर गंभीर चोट आई। खुशीराम को भी कई जगह पर चोटें लगीं।

पुलिस जांच जारी

जांच अधिकारी संदीप पिलानियां ने बताया कि बलवान सहित तीन नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घायल रीता के पति दीपक ने बताया कि उन्होंने यह प्लॉट 2008 में खरीदा था और तब से कब्जा उन्हीं के पास है। उनका आरोप है कि बलवान और उसके साथी लंबे समय से जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। दीपक ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत जून में पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, उनके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। मंगलवार को वे डीएसपी बाढड़ा से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में बलवान और उसके 10-12 साथियों ने उनकी मां और पत्नी पर हमला कर दिया। दीपक ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...