Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP रंजिश के चलते मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की, केस दर्ज

रंजिश के चलते मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की, केस दर्ज

आगरा। कछपुरा (एत्माद्दाैला) में मिठाई की दुकान बंद करने के विवाद पर साझीदार ने सोमवार देर रात घर में घुसकर मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश की। वह खिड़की के रास्ते घर में घुसा। पुलिस के दबिश देने पर आरोपी ने गंधक का सेवन कर लिया। इससे उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। बघेल बगीची, कछपुरा निवासी सुलेखा के पति किशोर कुमार की 4 साल पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनकी 2 बेटी और 1 बेटा हैं। बड़ी बेटी शादीशुदा है। बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। सुलेखा अंडे और चाऊमीन की ठेल लगाती हैं। सुलेखा ने पुलिस को बताया कि चुन्नालाल के साथ साझीदारी में मिठाई की दुकान खोली थी। मगर, किसी बात पर विवाद हो गया।

उन्होंने दुकान बंद कर दी। इससे चुन्नीलाल रंजिश मानने लगा। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो हर बार धमकी देता था। जान से मारने की बात करता था। आरोप है कि रविवार रात करीब 2:30 बजे चुन्नीलाल घर में खिड़की के रास्ते से घुस आया। सुलेखा और पूजा कमरे में सो रही थीं। आवाज सुनकर जाग गईं। इस पर चुन्नीलाल ने पहले मां-बेटी की आंखों में मिर्च पाउडर डाला। विरोध पर डंडे से पीटा, फिर पेट्रोल उड़ेल दिया। माचिस की तीली जला पता, इससे पहले शोर सुनकर लोग आ गए। इससे आरोपी भाग निकला।

थाना एत्माददाैला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चुन्नीलाल से महिला का विवाद है। हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश दी तो घरवालों ने बताया कि आरोपी ने गंधक का सेवन कर लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत खतरे से बाहर होने पर आरोपी भाग गया। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...