Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नाइट शिफ्ट में ट्रेनिंग पर गई नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी...

नाइट शिफ्ट में ट्रेनिंग पर गई नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी संचालक गिरफ्तार

कोलकाता। दुष्कर्म कांड जैसा शर्मनाक मामला कानपुर में भी सामने आया है। कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक ने नाइट शिफ्ट में ट्रेनिंग पर गई नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह थाने पहुंची नर्सिंग छात्रा ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।

सचेंडी थानाक्षेत्र की 22 वर्षीय युवती एक नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों से वह नेपाली मंदिर के पास डबल रोड पर बने एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। छात्रा ने बताया कि रविवार रात उसकी अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। सुबह चार बजे झपकी आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। आरोप है कि इसी बीच शिवराजपुर के सकरेज निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज उर्फ सीटू दबे पांव रेस्ट रूम पहुंचा।

इसके बाद रेस्ट रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कॉटन ठूंस कर दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह जब अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचा तो युवती ने घटना की जानकारी साथ में काम करने वाली नर्स समेत अन्य स्टॉफ को दी। इसके बाद सोमवार सुबह वह कल्याणपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि पुलिस ने पहले समझौते का दबाव बनाया। हालांकि की सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह दो माह पहले ही अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग करने आई थी। दीपावली के ज्यादातर स्टाफ छुट्टी पर था। इसका फायदा उठा इश्तियाक ने उसकी नाइट ड्यूटी लगाई। इसके बाद उसे स्टाफ रूम में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...