Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand संत बने बाबा को पुलिस ने साध्वी से दुष्कर्म करने के आरोप...

संत बने बाबा को पुलिस ने साध्वी से दुष्कर्म करने के आरोप में किया गिरफ्तार

पद से हटाने के बाद अश्लील वीडियो की वायरल 

कनखल। थाना क्षेत्र में अधिवक्ता से संत बने बाबा को पुलिस ने साध्वी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साध्वी से मुलाकात होने के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। साध्वी ट्रस्ट की अध्यक्ष तो साधु को महासचिव बनाय गया था। पद से हटाने के बाद नाराज होकर उसने साध्वी के साथ बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बीते 27 सितंबर को एक साध्वी ने अशोक कुमार वर्मा निवासी मिर्जापुर मुजफ्फरनगर हाल पता बजरीवाला बैरागी कैंप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए थे। जिन्हें अशोक ने वायरल कर दिया। दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सीओ सिटी जूही मनराल को सौंपी गई। जांच में सामने आए तथ्यों के बाद आरोपी संत की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह बार-बार लोकेशन बदलता रहा। तीन नवंबर को खोजबीन करते हुए बजरीवाला बैरागी कैंप से आरोपी अशोक कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस फोन से अश्लील वीडियो वायरल किया गया, उसे भी बरामद कर लिया।

सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार वर्मा व पीड़िता साध्वी कनखल के एक आश्रम में रह रहे थे। आश्रम के ट्रस्ट में साध्वी के अध्यक्ष बनने के बाद अशोक महासचिव बनाया। तब से वह आश्रम में ही रहने लगा। यहां दोनों में और नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद आश्रम पर अपना स्वामित्व बनाने की कोशिश में लग गया। ये बात साध्वी को नागवार गुजरी। तब वर्ष 2022 में स्वामी नित्यानंद की पहली पुण्यतिथि पर साध्वी ने सबके बीच आरोपी को बेइज्जत कर महासचिव छीन लिया। दोबारा आश्रम आने की कोशिश करने पर उसे साफ मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने साध्वी के साथ बनी अश्लील वीडियो व मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार वर्मा पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। संसार से मोह माया भंग होने पर उसने सब कुछ छोड़कर साधु संतों की सेवा में खुद को लगा दिया। हरिद्वार आने पर उसकी मुलाकात साध्वी से हुई। आरोपी 10 वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर चुका है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...