Friday, June 19, 2026
Home Crime Delhi गृह क्लेश के चलते पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू...

गृह क्लेश के चलते पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से किया हमला, महिला की मौत 

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इस घटना में महिला सबरीन (23) की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल जावेद (25) और हिबा (3) को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिलखुवा में रहने वाले जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सबरीन और तीन साल की बेटी है। तीन साल पहले जावेद की शादी हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद होने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने साबरीन और बेटी पर चाकू से वार कर खुद भी चाकू मार लिए। घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और सबरीन जमीन पर लेटे हुए हैं और हिबा रो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल जावेद और हिबा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस ने सबरीन के शव को कब्जे में लिया।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...