Friday, September 18, 2026
Home Crime India युवक ने एक महीने तक विवाहिता से की बात, फिर दोस्तों के...

युवक ने एक महीने तक विवाहिता से की बात, फिर दोस्तों के साथ मिलकर अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

लुधियाना। सोशल मीडिया फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद एक युवक ने दोस्ती के नाम पर एक महीने तक विवाहिता से बात की। बात इस कदर आगे बढ़ गई कि विवाहिता ने अपने बारे में पूरी जानकारी उससे शेयर कर ली। कुछ दिन बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ कार में महिला के घर पहुंचा और उसे अगवा कर पठानकोट के होटल में ले गया। वहां विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। थाना जमालपुर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तरनतारन के गांव बिहारीपुर निवासी मस्कीन, गुग्गू, शरीफ और अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उदर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसकी आरोपी मस्कीन के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती कुछ समय चली और दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ महीने तक बात चलती रही। 29 जनवरी को रात 11.30 बजे आरोपी अपने साथी गग्गू, शरीफ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर आया और उसे किडनैप कर गाड़ी में पठानकोट ले गए।

आरोपियों ने उसे एक होटल में रखा। जहां बदमाशों ने उससे जबरन संबंध बनाए। उसके बाद आरोपियों ने उसे फिर से धमकियां दी और कुछ दिन पहले फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से पीड़िता ने अपने परिवार से संपर्क किया और इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जिसके बाद पीड़िता के परिवार द्वारा बताई लोकेशन पर पुलिस पहुंची और आरोपियों के चंगुल से पीड़िता को बचाया। हालांकि आरोपी पुलिस के आने से पहले ही वहां से फरार हो गए थे। इस मामले की जांच करने वाले एसआई राजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...