Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में लिव-इन पार्टनर और मासूम की हत्या: शक, गर्भपात और इनकार...

दिल्ली में लिव-इन पार्टनर और मासूम की हत्या: शक, गर्भपात और इनकार से टूटा रिश्ते का अंत

मजनू का टीला में हुई दोहरी हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार

दिल्ली। दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 22 वर्षीय युवती और एक छह महीने की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी निखिल को हल्द्वानी (उत्तराखंड) से गिरफ्तार कर लिया गया। वह नेपाल भागने की फिराक में था।

निखिल और सोनम की मुलाकात साल 2023 में हल्द्वानी में एक इवेंट के दौरान हुई थी। दोनों में जल्द ही प्रेम संबंध बने और साथ रहने लगे। इसी दौरान सोनम गर्भवती हुई। शादी से इनकार और सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने मिलकर अपने पहले बच्चे को दो लाख रुपये में किसी परिवार को सौंप दिया।

बाद में वे दिल्ली शिफ्ट हो गए और मजनू का टीला इलाके में रहने लगे। इसी दौरान सोनम दोबारा गर्भवती हुई। उसने इस बार निखिल से शादी की मांग की, लेकिन खुद भी उसमें रुचि नहीं दिखाई। दूसरी ओर, उसने अपनी सहेली लक्ष्मी के पति दुर्गेश की मदद से गर्भपात करा लिया।

निखिल को शक था कि सोनम और दुर्गेश के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। जब उसने सोनम को दुर्गेश से दूर रहने को कहा और वह नहीं मानी, तो सोनम ने उसे छोड़कर लक्ष्मी और दुर्गेश के घर में रहना शुरू कर दिया।

मंगलवार दोपहर निखिल दुर्गेश के घर गया, जहां बात इतनी बिगड़ी कि उसने गुस्से में सोनम का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दुर्गेश से बदला लेने के इरादे से छह माह की बच्ची यशिका को भी मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद निखिल उत्तराखंड भाग गया और नेपाल में शरण लेने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और उसके दोस्तों से मिली जानकारी के आधार पर हल्द्वानी से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात की पुष्टि की है।

फिलहाल, पुलिस सर्जिकल ब्लेड समेत अन्य सबूतों की बरामदगी में जुटी है और आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...