छात्र की मौत का राज आया सामने, पुलिस को मिला खून से सना कपड़ा
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के गांव रुद्रपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र अनुराग की मौत का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिर्पोट में सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की पुष्टि से किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर घटना को प्रथमदृष्टया हत्या का मामला मानते हुए बुधवार को संजीदगी से छानबीन की। 26 छात्रों से थाने में बुलाकार पूछताछ करते हुए तीन आचार्यों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हैं । पुलिस ने घटनास्थल में मिले डंडे व गमले को अपने कब्जे में लिया।
कक्षा छह में पढ़ता था छात्र कन्नोज जिले की दिल देहला देनी वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र महज 13 वर्ष का ही था। छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी ब्रजेष सिंह यादव का बेटा अनुराग तिलहर कक्षा छह में पढ़ता था। मंगलवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलने पर वह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
छात्र के बक्से से मिला खून से सना कपड़ा
बुधवार को एसपी राजेश द्विवेदी और एसपी देहात भांवरे दीक्षा अरुण पूछताछ के लिए पुलिस टीम के साथ दोबारा महाविद्यालय पहुंचे। जहां पूछताछ के दौरान सभी छात्रों व विद्यालय कर्मचारियों को बुलाकर उनसे बात की गई। पुलिस ने छात्र का बक्सा अपने कब्जे में लिया जिसमें उन्हें एक कपड़ा खून से सना मिला। साथ ही ड़डा व एक टूटा डंडा भी मिला है। घंटों जांच पड़ताल करने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सभी छात्रों से पूछताछ कर उन्हें वापस भेज दिया। अनुराग के साथ रहने वाले छात्रों से एसपी देहात व सीओ ज्योति यादव ने काफी देर तक पूछताछ की।
तीन दिन तक परिजन करते रहे काॅल
अनुराग के पिता ने बताया कि छह से आठ जुलाई के बीच उनकी पत्नी ने बेटे से बात करने के लिए रात आठ से साढ़े आठ के बीच महाविद्यालय के प्रणव को कॉल की थी। घटना के बाद बात को खरिज करते हुए काॅल नही आने को लेकर वह आपत्ति जताते रहे।
भतीजों को महाविद्यालय में नहीं पढ़ाएंगे
बेटे का बुधवार को अंतिम संस्कार करने के बाद पिता ब्रजेश यादव ने अंदेशा जताते हुए कहा कि षिक्षक या बच्चे ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद महाविद्यालय मे पढ़ रहे भतीजे सोनू व माधव को वह अपने साथ ले आए। उम्होंने कहा कि अब वहा बच्चों को महाविद्यालय में नहीं पढ़ाएंगे। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए थे।ब्रजेश यादव ने बताया कि उनके बेटे की मौत के बाद स्टाफ भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। जब विद्यालय में कोई आया नहीं तो उसे चोट कैसे आई। पुलिस ने विद्यालय के संचालक प्रणव आर्य, उत्तम कुमार व सचिन को घटना के बाद हिरासत में लिया और संदेह के घेरे में आए तीनों लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
घटना के खुलासे में लगी छह टीमें
घटना के बाद से विद्यालय में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। जिसको देखते हुए एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए छह टीमों को लगाया हैं। एसपी देहात आंवरे दीक्षा ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना हत्या की प्रतीत हो रही हैं लेकिन अभी इस संबंध में कोई सुराग नहीं मिला हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।







