Tuesday, July 14, 2026
Home Crime Delhi पांच पॉलिथीन में पैक किया सीनियर सर्वेयर का शव, फिर आंगन में...

पांच पॉलिथीन में पैक किया सीनियर सर्वेयर का शव, फिर आंगन में गाड़ा, इस वजह की हत्या  

नई दिल्ली। सरोजनी नगर स्थित सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार की हत्या मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी अनीस सर्वेयर महेश पर तब तक वार कर रहा, जब तक वह तड़पता रहा। उसने पीड़ित के सिर पर पाइप रिंच से वार किए। पहले ही वार में महेश नीचे गिर गया। आरोपी ने बताया कि उसने महेश की हत्या की साजिश करीब 20 दिन पहले रच ली थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस ने महेश की हत्या 28 अगस्त को की थी। इसके बाद आरोपी साउथ एक्स मार्केट गया, वहां से बड़ी वाली पांच पॉलिथीन खरीद कर लाया। आरोपी ने महेश के शव को पांच पॉलिथीन में पैक किया और फिर शव को कार की डिक्की में रख दिया। आरोपी ने महेश के शव को इस तरह पैक किया कि खून की एक बूंद भी बाहर नहीं निकली।

अगले दिन यानि 29 अगस्त को उसने महेश के शव को मकान नंबर-623, सेक्टर-दो आरके पुरम में स्थित मकान के आंगन में जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद 30 अगस्त को फर्श को पक्का करवा दिया।  आरके पुरम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुरेंद्र व एसआई पवन की टीम ने आरोपी अनीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब शव को जमीन से निकाला तो शव सड़-गल चुका था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को महेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोटों को मौत की वजह बताया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस की उसके कार्यालय में काम करने वाली युवती से दोस्ती थी। महेश की इस युवती से नजदीकियां हो गई थी। महेश ने अनीस को युवती को लेकर अपशब्द कहे थे। इससे अनीस नाराज हो गया। इसके अलावा महेश ने अनीस को नौ लाख रुपये उधार दे रखे थे। अनीस इस रकम को लौटाना नहीं चाहता था। महिला दोस्त को अपशब्द कहने व पैसे नहीं लौटाने से नाराज अनीस ने करीब 20 दिन पहले महेश की हत्या की साजिश रच ली थी। पुलिस ने अनीस के कब्जे से महेश द्वारा उधार दिए गए पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...