Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP लखनऊ में साइबर ठगी का कहर: एपीके फाइल डाउनलोड कर दो लोगों...

लखनऊ में साइबर ठगी का कहर: एपीके फाइल डाउनलोड कर दो लोगों से ठगे 16.63 लाख रुपये

चालान और बैंक केवाईसी के नाम पर जालसाजी

लखनऊ। लखनऊ में साइबर अपराधियों ने दो लोगों के मोबाइल फोन हैक कर 16.63 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में जालसाजों ने चालान और बैंक अपडेट के नाम पर भेजी गई एंड्रॉयड पैकेज किट (एपीके) फाइल का लिंक इस्तेमाल किया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला: गाड़ी के चालान के बहाने मोबाइल हैक

पारा के चंद्रोदयनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार को 25 अक्टूबर को एक मैसेज मिला, जिसमें गाड़ी का चालान चेक करने का लिंक था। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया और एपीके फाइल डाउनलोड की, मोबाइल फोन हैक हो गया।
इसके बाद जालसाजों ने उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शनों में 13.12 लाख रुपये निकाल लिए।

पीड़ित को जब अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज मिला तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक, साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच की जा रही है।

दूसरा मामला: बैंक कर्मचारी बनकर फंसाया

बीबीडी के अनौरा कला स्थित तिरुपति होम निवासी हंसराज प्रसाद गुप्ता को 15 अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट करने के नाम पर फाइल डाउनलोड करने को कहा।

जैसे ही उन्होंने एपीके फाइल डाउनलोड की, उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद जालसाजों ने उनके कई क्रेडिट कार्ड से बार-बार ट्रांजेक्शन कर 3.51 लाख रुपये उड़ा लिए।
बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम दोनों मामलों की जांच कर रही है।

साइबर ठगी से बचने के उपाय

व्हाट्सएप या मैसेज से आई किसी भी एपीके, PIF या VBS फाइल को डाउनलोड न करें।

जालसाज अक्सर ट्रैफिक चालान, बैंक केवाईसी या शादी के कार्ड के नाम पर फाइल भेजते हैं।

व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाकर मीडिया ऑटो डाउनलोड बंद करें, ताकि कोई फाइल आपकी अनुमति के बिना डाउनलोड न हो।

शिकायत कहां करें

टोल फ्री नंबर: 1930

वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in

साइबर थाने: हजरतगंज और विभूतिखंड

स्थानीय थाने पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...