Friday, September 18, 2026
Home Crime India ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ पर उठे सवाल: एसपी दफ्तर के पास खुलेआम बिक रहा...

‘ऑपरेशन नीलकंठ’ पर उठे सवाल: एसपी दफ्तर के पास खुलेआम बिक रहा नशा, पुलिस की साख दांव पर

लोगों ने कहा— पुलिस की नाक के नीचे बिक रहा डोडा पोस्त

नागौर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान की साख पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एसपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर ही खुलेआम डोडा पोस्त और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशे का यह नेटवर्क पुलिस की संरक्षण प्रणाली में फल-फूल रहा है, जिससे अभियान की विश्वसनीयता पर गहरी चोट पहुंच रही है।

एसपी दफ्तर के नजदीक सक्रिय नशे का जाल

एसपी मृदुल कच्छवाहा के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ नशे के खिलाफ सख्त अभियान के रूप में प्रचारित किया गया था। शुरुआती महीनों में कई जगह छापेमारी भी हुई, लेकिन एसपी दफ्तर के आसपास ही नशे का कारोबार बिना किसी डर के जारी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन-दहाड़े युवा नशीले पदार्थ खरीदते नजर आते हैं, जबकि पुलिस वाहन पास से गुजरते हुए भी अनदेखा कर देते हैं।

एक निवासी ने तंज कसते हुए कहा, “अगर पुलिस अपने दफ्तर के आसपास सफाई नहीं रख पा रही, तो बाकी इलाकों का क्या होगा?”

सूत्रों के दावे: मासिक वसूली के बदले ‘सुरक्षा कवच’

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क स्थानीय पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि नशा कारोबारियों से नियमित वसूली के बदले उन्हें छूट मिल जाती है। हालांकि, एसपी कार्यालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

अन्य इलाकों में पुलिस की सख्ती जारी

इधर, जिले के अन्य हिस्सों में पुलिस कार्रवाई तेज है।
29 अक्तूबर को सदर थाना प्रभारी सुरेश कस्वा की टीम ने गोगेलाव रिंग रोड तिराहा पर छापा मारकर अवतार सिंह (21, निवासी रतनपुरा, संगरिया, हनुमानगढ़) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
प्रकरण संख्या 194/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

इसी तरह 8 अक्तूबर को गोटन थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने धनराज नामक व्यक्ति से 1.940 किलो डोडा पोस्त जब्त किया था। बाद में उसके सप्लायर विष्णु खारोल (28 वर्ष) को भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 में गिरफ्तार किया गया।

जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग

हालांकि पुलिस कार्रवाई जारी है, लेकिन एसपी कार्यालय के आसपास की अनदेखी ने अभियान की साख पर धब्बा लगा दिया है। स्थानीय नागरिकों और नशा मुक्ति से जुड़े संगठनों का कहना है कि

“अगर इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ सिर्फ दिखावे का अभियान बनकर रह जाएगा।”

वे मांग कर रहे हैं कि इस पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में कानून का डर और पुलिस की साख दोनों कायम रह सकें।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...