Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi स्कूल में डेस्क बजाने पर हुआ विवाद, छात्र के साथ की हैवानियत,...

स्कूल में डेस्क बजाने पर हुआ विवाद, छात्र के साथ की हैवानियत, निजी अंगों को पहुंचाई चोट 

दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। महज डेस्क बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने स्कूल के भीतर छात्र को बुरी तरह पीटने के बाद उसके निजी अंगों को डंडे से चोट पहुंचाई। धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह स्कूल में ही 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बहन के साथ भी ऐसा ही करेंगे। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित छात्र की आंत फट गई है। फौरन उसका ऑपरेशन हुआ। अस्पताल में छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 14 वर्षीय छात्र का बयान लेकर कुकर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करते हुए एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित छात्र अपने परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहता है। इसके परिवार में मां के अलावा दो बड़ी बहनें हैं। चार साल पहले पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। एक बड़ी बहन नौकरी करती है, उससे ही घर का खर्चा चलता है। पीड़ित छात्र न्यू अशोक नगर के एक नामी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। इसी स्कूल में पीड़ित की बड़ी बहन 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि 13 मार्च को उसका हिंदी का पेपर था। लंच ब्रेक में वह अपनी क्लास का डेस्क बजाने लगा। इस बात पर मॉनिटर पीड़ित को धमकाने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मॉनिटर ने अपने दोस्त को बुलाकर पीड़ित की पिटाई कर दी।

बात क्लास टीचर तक पहुंची तो दोनों से सॉरी बुलवाकर समझौता करवा दिया गया। आरोप है कि मॉनिटर के दोस्त ने बाद में देख लेने की धमकी दी। 18 मार्च को पीड़ित का आखिरी पेपर था। पेपर खत्म होने के बाद एक छात्र बहाने से पीड़ित को बुलाकर स्कूल के पीछे सीनियर विंग की ओर ले गया। आरोप है कि वहां मॉनिटर के दोस्त व तीन-चार अन्य लड़कों ने पहले पीड़ित को डंडे से पीटा और उसके निजी अंगों को भी चोट पहुंचाई। आरोपियों ने उससे कहा कि यदि इस घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो बहन के साथ भी ऐसा ही करेंगे।

हैवानियत के बाद किसी तरह छात्र घर आ गया। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस बीच 20 मार्च को उसके पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द सहन न होने पर उसने अपनी मां को पेट के दर्द के बारे में बताया। मां पास के एक डॉक्टर से दावा दिलवा लाई। इसके बाद तबीयत नहीं सुधरी। 28 मार्च को परिजन उसे नोएडा के मानस अस्पताल ले गए। वहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसके साथ कुकर्म की आशंका जताई। इसके बाद 29 मार्च को उसका ऑपरेशन किया गया। इस दौरान छात्र बेहोश रहा। दो अप्रैल को उसे होश आया तो उसने मां को सारी बात बताई।

इसके बाद अस्पताल से पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छात्र की अस्पताल में ही काउंसलिंग कराई। बाद में उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। अभी छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित की क्लास के एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। बाद में उसे जेजे बोर्ड भेजकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

छात्र के परिजनों ने पुलिस व स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वारदात में कई लड़के शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने एक ही आरोपी को पकड़ा है। स्कूल प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने में स्कूल आनाकानी कर रहा है।

पीड़ित छात्र ने जिस आरोपी का नाम बताया था, उसको हिरासत में ले लिया गया है, पीड़ित से बातचीत कर बाकी छात्रों के नाम का पता किया जा रहा है। छानबीन के बाद जिनके भी नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जेजे बोर्ड भेजकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...