Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक ने दोस्त का किया कत्ल, फिर पीड़ित परिवार को फोन कर...

युवक ने दोस्त का किया कत्ल, फिर पीड़ित परिवार को फोन कर दी जानकारी 

पटियाला। नाभा में युवक ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद पीड़ित परिवार को फोन कर बताया कि लाश सिविल अस्पताल के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। मृतक की पहचान जोरावर सिंह (40) निवासी जसपाल कालोनी नाभा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और मुंह व नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी दोस्त सपिंदर सिंह निवासी बौड़ां गेट नाभा के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ के मुताबिक फिलहाल मामले में जांच जारी है। इसके बाद ही कत्ल करने के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मृतक जोरावर सिंह के पिता घमंडा सिंह ने बताया कि उनका बेटा मीट का अचार बेचने का काम करता है। बेटे की दुकान के नजदीक ही आरोपी रहता है और दोनों में दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीने से वह पटियाला में अपने ससुराल परिवार के साथ रह रहा था। दो अप्रैल को उसने फोन किया और कहा कि वह मिलने के लिए आ रहा है। लेकिन जोरावर सिंह घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पिता ने तलाश शुरू की। दो दिन बाद चार अप्रैल को आरोपी सपिंदर सिंह का फोन आया और उसने बताया कि जोरावर सिंह की लाश सरकारी सिविल अस्पताल नाभा के क्वार्टर की छत पर पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और देखा कि जोरावर सिंह की बाजुओं, माथे व सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था।

पिता के मुताबिक अब तक की जांच में सामने आया है कि तीन अप्रैल को उनके बेटे को आरोपी सपिंदर ने ही नाभा के रोहटी पुल से अपने मोटरसाइकिल पर बिठाया था। उन्होंने माना कि उनका लड़का पहले नशे करता था, लेकिन नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज कराने के बाद से उसने बीते करीब सात-आठ महीने से नशे छोड़ रखा था। करीब 22 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी 18 साल की एक लड़की व 16 साल का लड़का है। पिता ने आशंका जताई है कि हत्या कहीं और की गई है और बाद में लाश को छत पर रखा गया है। उन्होंने इस वारदात में और लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...