Wednesday, September 23, 2026
Home Crime UP ठेकेदार की गला रेतकर की हत्या, जांच शुरू

ठेकेदार की गला रेतकर की हत्या, जांच शुरू

फिरोजाबाद। सिरसागंज के राजकीय ठेकेदार की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या से पहले ठेकेदार पर निर्ममता पूर्वक प्रहार भी किए गए थे। उसके शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। शव के पास ही उसकी कार खड़ी हुई मिली है। थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह हिरनगांव के निकट युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। शरीर पर कई जगह काटने के निशान थे। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ विनीत कुमार सिकरवार, थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव के पास ही खड़ी कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शव की पहचान कराई गई।

युवक की पहचान सिरसागंज के सोथरा रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी निवासी नीरज यादव के रूप में हुई। युवक एनआर कंस्ट्रक्शन कंपनी का संचालक था। उसकी कंपनी पुल का निर्माण करती है। नीरज के भाई दिलीप के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे वह कार से आगरा के गांव अरसेना के निकट बन रहे पुल का निर्माण देखने निकले थे। फिर घर नहीं लौटे। ठेकेदार ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है। पुलिस के मुताबिक नीरज की पहली पत्नी से तीन संतानें हैं। इससे बावजूद नीरज ने सुहाग नगर निवासी शिक्षिका से प्रेम विवाह कर लिया था।

इसकी जानकारी पत्नी व परिजनों को दो साल पहले हुई थी। शिक्षिका घटना स्थल के पास स्थित गांव जलोपुरा में तैनात है। नीरज के प्रेम विवाह करने से परिवार में भी आए दिन कलह होती थी।थाना पुलिस के मुताबिक ठकेदार की हत्या निर्ममता पूर्वक की गई है। मौके से कुछ सबूत मिले हैं। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ टूंडला विनीत कुमार सिकरवार ने बताया कि पुलिस ठेकेदार की हत्या में जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक को धक्का देने का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पटना। चलती ट्रेन से एक युवक को धक्का देकर उसकी जान लेने के मामले में रेल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24...

बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, ड्रोन से तलाशी के बाद मुख्य आरोपित त्रिभुवन गिरफ्तार

सीतामढ़ी। जिला पार्षद पति सह प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार रात बड़े स्तर...

किराए के मकान में मिला 35 वर्षीय महिला का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

नरकटियागंज  प्रकाशनगर वार्ड संख्या 11 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले

हिसार। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र के दो होटलों में छापेमारी कर संदिग्ध...

सहसपुर में 6.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मिर्जापुर से लाकर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया...

हाड़गंज के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 8 महिलाएं पाबंद

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने खुलासा...

NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला

देहरादून। नीट यूजी-2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की एसआईटी ने दो आरोपितों...

बाजपुर में अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 114 सिम कार्ड समेत युवक गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर कुमाऊं यूनिट ने बाजपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध SIM Box के जरिए संचालित टेलीकॉम गेटवे का खुलासा...

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का खुलासा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

बागपत। बालैनी थाना पुलिस ने मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और नलकूपों से चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया...

निकाह के 14 दिन बाद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागपत। हरचंदपुर गांव में निकाह के महज 14 दिन बाद 22 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिलने...