Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सहजनवां में भीड़ की पिटाई से 11वीं के छात्र की मौत, चार...

सहजनवां में भीड़ की पिटाई से 11वीं के छात्र की मौत, चार दोस्त घायल

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर के सहजनवां इलाके में बाइक टक्कर के बाद हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। भीड़ की पिटाई से 17 वर्षीय छात्र आकाश निषाद की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर हंगामा किया।

पाली बनकटवा गांव का रहने वाला कक्षा 11 का छात्र आकाश निषाद सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहा था। इसी दौरान सहजनवां सिनेमा रोड पर उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।

टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते भीड़ जुट गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पंडाल से भीड़ बुलाकर आकाश और उसके साथियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान आकाश बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

आकाश की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मंगलवार तड़के नौसड़ रोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। नारेबाजी के बीच पुलिस-प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर हालात काबू में किए।

परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि साजिशन हत्या है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला सड़क हादसे का है और हिट एंड रन के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार शाम कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आकाश का अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक मदद की मांग उठाई। पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...