Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात, दो किशोरों की हत्या के...

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात, दो किशोरों की हत्या के बाद किसान ने परिवार संग लगाई आग

बहराइच। जिले के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेती-बाड़ी करने वाले एक किसान ने पहले दो किशोरों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर खुद को पत्नी-बेटियों के साथ कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। इस भीषण अग्निकांड में चार परिजनों समेत किसान की मौत हो गई, वहीं चार मवेशी भी जलकर मर गए।

खेत में काम से मना करने पर भड़का किसान

गांव निवासी विजय कुमार ने सुबह अपने खेत में लहसुन की बोवाई के लिए दो किशोरों — सूरज यादव (14) पुत्र लच्छीराम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश — को घर बुलवाया था। लेकिन दोनों ने नवरात्र का आखिरी दिन होने के कारण घर पर कामकाज का हवाला देते हुए खेत में काम करने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज़ विजय ने गुस्से में आकर आंगन में ही धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी।

परिवार संग कमरे में लगाई आग

दोनों किशोरों की हत्या के बाद विजय घर के भीतर गया और पत्नी व दो बेटियों को लेकर कमरे में बंद हो गया। इसके बाद उसने आग लगा ली। देखते ही देखते पूरा कमरा आग की लपटों में घिर गया। अंदर से परिवार के चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं।

गांव में मचा हड़कंप

ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन आंगन में पड़ी दोनों किशोरों की लहूलुहान लाशें देखकर सन्न रह गए। तभी कमरे से आग की लपटों के बीच परिजनों की चीखें सुनाई देती रहीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड और रामगांव थाना पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पांच शव बरामद, अफसर मौके पर

पुलिस ने कमरे से विजय यादव, उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव निकाले। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि सूरज यादव और सनी वर्मा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर पूजा चौधरी और पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...