Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi शादी के इनकार पर बच्चे का अपहरण, दिल्ली से गुजरात तक चला...

शादी के इनकार पर बच्चे का अपहरण, दिल्ली से गुजरात तक चला पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली- दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण उसके पड़ोसी ने सिर्फ इसलिए कर लिया क्योंकि बच्चे की मां ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। दिल्ली पुलिस और गुजरात रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद बच्चे को सूरत रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के गांधी नगर इलाके की रहने वाली महिला ने 15 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका तीन साल का बेटा लापता है। महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला सुधीर कुमार ठाकुर, जो कि हाल ही में उसके संपर्क में आया था, इलाज का बहाना बनाकर बच्चे को अपने साथ ले गया और फिर लौटकर नहीं आया।

महिला ने यह भी बताया कि सुधीर ने एक महीने पहले उससे शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने बच्चों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते ठुकरा दिया था। इस इनकार से नाराज़ आरोपी ने 14 सितंबर को अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

तकनीक से मिली सफलता
शाहदरा के डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक जांच टीम बनाई। जांच के दौरान 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई और कॉल रिकॉर्ड्स से पता चला कि आरोपी ट्रेन से बिहार की ओर जा रहा है।

पुलिस ने सबसे पहले बिहार के आरा में दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। तब अचानक एक मोड़ आया, जब पीड़ित महिला सोशल मीडिया के ज़रिए आरोपी से वीडियो कॉल पर संपर्क करने में सफल रही। इसी कॉल के दौरान पुलिस ने लोकेशन की पुष्टि की कि आरोपी इस समय सूरत रेलवे स्टेशन पर मौजूद है।

सूरत में गिरफ्तारी और बच्चे की रिहाई
इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने सूरत में रेलवे पुलिस (GRP) के साथ मिलकर कार्रवाई की। सूरत रेलवे स्टेशन से आरोपी को धर-दबोचा गया और बच्चा सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बच्चे को परामर्श और सुरक्षा जांच के बाद उसकी मां को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी को सूरत की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया, जहाँ उसे स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी का बैकग्राउंड
गिरफ्तार सुधीर कुमार ठाकुर बिहार के भोजपुर (आरा) जिले का रहने वाला है और उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...