Thursday, June 18, 2026
Home Crime Delhi लोनी बॉर्डर पर चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 14 लाख से...

लोनी बॉर्डर पर चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 14 लाख से अधिक नकदी बरामद

लोनी- पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा पुलिया के पास दो तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और चरस बरामद की गई है।

एसीपी अंकुर ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 14 लाख 32 हजार रुपये नकद और चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान इमरान (निवासी: जलाल नगर, थाना बिसारतगंज, जिला बरेली) और आसिफ (निवासी: जेजे कॉलोनी, न्यू सीलमपुर, दिल्ली) के रूप में हुई है।

कार से ले जा रहे थे चरस और नकदी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बरेली जा रहे थे, जहां वे चरस की एक बड़ी खेप खरीदने की योजना बना रहे थे। यह खरीद राम अवतार और लालू (निवासी: बिनावर, जिला बदायूं) से होनी थी। इस पूरी तस्करी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा पिंटू, निवासी न्यू सीलमपुर (दिल्ली), अभी फरार है। उसी ने इमरान और आसिफ को चरस सौंपी थी और सौदे के लिए बरेली भेजा था।

दिल्ली में बिकनी थी चरस

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करी के इस नेटवर्क में पिंटू की भूमिका प्रमुख थी। वह बरेली और बदायूं से चरस खरीदकर दिल्ली में बेचता था। यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बीच काम कर रहा था।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने फरार आरोपियों पिंटू, राम अवतार और लालू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की छानबीन लगातार जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...