Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand उधारी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, दून अस्पताल के बाहर युवक...

उधारी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, दून अस्पताल के बाहर युवक को मारी गोली

उत्तरकाशी के दिशांत राणा को लगी गोली, पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

देहरादून। देहरादून में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दून अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान उत्तरकाशी निवासी दिशांत सिंह राणा के रूप में हुई है। गोली उनके पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गोलीकांड की वजह उधारी के पैसों को लेकर हुआ विवाद है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिशांत का देहरादून निवासी कैंटीन संचालक काव्यांश धामा से पैसों को लेकर झगड़ा चल रहा था। काव्यांश ने दिशांत से करीब 40 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे लौटाने को लेकर दोनों के बीच शनिवार देर रात झगड़ा हुआ।

झगड़े के बाद दोनों पक्ष मेडिकल कराने दून अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल के बाहर काव्यांश के कुछ साथियों ने दिशांत को घेर लिया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली की आवाज से अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, दिशांत की हालत नाजुक है और उन्हें आगे इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने काव्यांश धामा, वासु, विशाल, रोहन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस अब काव्यांश की कैंटीन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर वहां कोई अवैध गतिविधि या अनियमितता पाई जाती है, तो संपत्ति पर कार्रवाई भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...