Friday, September 18, 2026
Home Crime UP दंपती की हत्या का मामला आया सामने, खेत में मिले दोनों के...

दंपती की हत्या का मामला आया सामने, खेत में मिले दोनों के शव

उत्तर प्रदेश। अमरोहा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंगलवार की दोपहर घर से निकले दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव ममेरे भाई के खेत में मिले हैं। पति का शव खेत में बने मचान के सहारे फंदे पर लटकता मिला, जबकि पत्नी दस मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। मृतक दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सोती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मरने से पहले किसान ने पुलिस को चार लोगों द्वारा घेरने की सूचना दी थी। यह घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के अल्लीपुर मिलक गांव में हुई है।

यहां एक किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां है। ग्रामीणों के मुताबिक, किसान अपनी पत्नी और छह वर्ष की बेटी के साथ मंगलवार दोपहर में हसनपुर गए थे। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटे। रात 12 बजे हसनपुर कोतवाली पुलिस की दो गाड़ी गांव पहुंचीं। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से किसान के घर के बारे में पूछा और बताया कि किसान ने सूचना दी है कि उसे चार लोगों ने घेर लिया है। लिहाजा पुलिस और ग्रामीणों ने किसान दंपती की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद रात तीन बजे डायल 112 पुलिस पहुंची। इस दौरान भी किसान दंपती का कोई सुराग नहीं लगा। किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि दंपती के साथ कोई घटना हो गई है। बुधवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो किसान और उसकी पत्नी के शव अपने ही ममेरे भाई के खेत में पड़े मिले। जबकि दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सो रही थी। घटना के बाद लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इस दौरान किसान का शव खेत में बने मचान पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके घुटने जमीन से भिड़े हुए थे। यहां से दस मीटर दूर किसान की पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के गले पर निशान हैं।
देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे महिला की गला दबाकर हत्या की गई है और किसान की हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। महिला के शव के आसपास टूटी हुई चूड़ी, चप्पल और हसली पड़ी मिली है। एसपी के आदेश पर फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पति पत्नी की मौत के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...