नई दिल्ली। दिल्ली में 13 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता इस घटना के बाद प्रेग्नेंट हो गई। मामला एक मई को उस वक्त सामने आय़ा था जब पीड़िता की मां उसे अस्पताल लेकर गई थी और वहां उन्हें पता चला था कि उनकी बेटी प्रेगनेंट है। इसके बाद सफरदरजंग अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की और उसकी मां के बयान लिए। पुलिस ने मामले की गंभीरत को देखते हुए जांच शुरू की और जल्द ही आऱोपी को धर दबोचा।
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था और भागकर नेपाल चला गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया और उसे बिहार में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़िता नाबालिग है इसलिए वह आरोपी के नाम के अलावा कोई और जानकारी नहीं दे पाई। उसके परिवारवालों के पास भी आरोपी की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने सभी के बयान लाकर रेप का मामला दर्ज किया औऱ आऱोपी की तलाश में जुट गई।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने आऱोपी की तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया और इन्हीं मुखबिरों से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नेपाल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरापी को दबोचने के लिए जाल बिछाया और उसे किसी प्रोपर्टी से जुड़े काम के लिए बुलाया।
आरोपी पुलिस के जाल में फंस गया और बिहार में नेपाल बॉर्डर पर पहुंच गया। जैसे ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आय़ा, पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।







