Friday, September 18, 2026
Home Crime UP छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को 25 साल कैद की...

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों को 25 साल कैद की सुनाई सजा 

कानपुर। करीब आठ साल पहले छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार युवकों की पूरी जवानी अब जेल में कटेगी। अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट योगेश कुमार ने चारों को 25-25 साल कैद की सजा सुनाई है। शहर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी पॉक्सो कोर्ट ने इतनी सजा सुनाई है। दोषियों पर 52-52 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को दो लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है। पनकी क्षेत्र निवासी कक्षा नौ की छात्रा 15 नवंबर 2016 को साइकिल से स्कूल गई थी। दोपहर एक बजे रोती हुई घर लौटी तो उसके नाना ने पूछताछ की।  छात्रा ने बताया था कि स्कूल जाते समय उसे मोहल्ले के हॉस्टल में रहने वाला अंकित यादव मिला जो उसे घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया।

वहां उसका दोस्त जितेंद्र कुमार पहले से खड़ा था। उसकी साइकिल स्टैंड पर खड़ी कराकर दोनों प्राइवेट बस से उसे क्षेत्र के एक स्कूल के पास ले गए। वहां से पास की झाड़ियों में ले गए, जहां उसके दोस्त कल्लू, करन व विशाल मौजूद थे। सभी ने उससे दुष्कर्म किया और धमकाकर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता के नाना ने पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विशेष लोक अभियोजक भावना गुप्ता ने बताया कि विवेचना के बाद कल्याणपुर के कश्यपनगर निवासी कल्लू, बैरी अकबरपुर निवासी करन रैदास, जगतपुरी निवासी विशाल रैदास, शाहजहांपुर के सदर बाजार निवासी अंकित यादव, शिवली के नर्वल निवादा निवासी जितेंद्र कुमार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी।

अंकित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का आरोप भी लगा था। अभियोजन की ओर से पीड़िता व उसके नाना-नानी समेत दस गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने अंकित, जितेंद्र, करन व विशाल को दोषी मानकर सजा सुनाई, जबकि सबूतों के अभाव में कल्लू को दोषमुक्त करार दिया है। विशेष लोक अभियोजक भावना गुप्ता ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में चार अभियुक्तों को तो पहचान लिया था लेकिन कल्लू को पहचानने से इन्कार कर दिया था। उसने कोर्ट में कहा था कि जिस कल्लू ने दुष्कर्म किया था, अदालत में मौजूद कल्लू वह नहीं है। इसी आधार पर कोर्ट ने कल्लू को दोषमुक्त करार दे दिया। सजा पर सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक भावना गुप्ता ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म जैसे अपराध से समाज में बच्चियों व अभिभावकों को गंभीर असुरक्षा का भाव उत्पन्न होता है।

अपराध गंभीर व जघन्य है। दोषियों को अधिकतम सजा दी जाए, जिससे अपराध की पुनरावृत्ति न कर सकें और ऐसे अपराधियों को सजा से समाज में उचित संदेश जा सके।भावना ने बताया कि सजा पाए अंकित व जितेंद्र की उम्र 26 साल, विशाल की 27 साल और करन की 38 साल है। जमानत न मिलने के कारण अंकित सात साल से जेल में ही बंद है। करन को इस मुकदमे में तो जमानत मिल गई थी लेकिन दूसरे मुकदमे में वह तीन साल से जेल में बंद है। जितेंद्र व विशाल जमानत पर बाहर थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...