Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस सख्त, बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले...

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस सख्त, बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले सैकड़ों मकान मालिकों पर केस

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने बिना सत्यापन किराएदार और घरेलू सहायक रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभियान के तहत अब तक सैकड़ों मकान मालिकों पर केस दर्ज किए जा चुके हैं और यह कार्रवाई लगातार जारी है।

दिल्ली के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा घर-घर जाकर किराएदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि कई मकान मालिकों ने बिना किसी पुलिस सत्यापन के ही लोगों को किराए पर रखा हुआ है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चूक मानी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन की प्रक्रिया बेहद सरल है और इसे ऑनलाइन या नजदीकी थाने में जाकर पूरा किया जा सकता है। सत्यापन के दौरान संबंधित व्यक्ति के स्थायी पते, पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाती है। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष पुलिस ने हजारों किराएदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन किया है। इसके बावजूद कई मामलों में निर्देशों की अनदेखी सामने आई, जिस पर बिना सत्यापन रखने वाले सैकड़ों मकान मालिकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दिल्ली के सभी जिलों में अब तक लाखों लोगों का सत्यापन किया जा चुका है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना सत्यापन किराएदार या घरेलू सहायक रखने पर सरकारी आदेशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाता है। जांच में यह भी देखा जाता है कि लापरवाही जानबूझकर की गई या जानकारी के अभाव में। दोष सिद्ध होने पर जेल या जुर्माने का प्रावधान है।

गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने “आंखें और कान” अभियान भी तेज कर दिया है। इसके तहत आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, होटल संचालकों, दुकानदारों और अन्य वर्गों के लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि राजधानी में शांति और सुरक्षा बनी रह सके।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...