Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi प्रसाद उठाकर खाने पर युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जानवर...

प्रसाद उठाकर खाने पर युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जानवर की तरफ पीटा

दिल्ली- एनसीआर। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में महज प्रसाद उठाकर खाने पर एक युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। 10-12 लड़के जानवरों की तरह युवक को पीटते रहे। इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। युवक को अधमरी हालत में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। दोपहर के समय एक पड़ोसी पीड़ित मोहम्मद इशाक उर्फ इसार (22) को उसके घर ले आया। इसार ने रोते-रोते परिजनों को सारी बात बताई। ज्यादा पिटाई की वजह से कुछ ही देर बाद इसार ने घर पर ही दम तोड़ दिया। देर रात को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन हुई तो वारदात का खुलासा हुआ। घटना का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। एहतियात के तौर पर एरिया में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि इसार ने घर से कुछ दूरी पर लगे गणेश पंडाल से प्रसाद उठाकर खा लिया था। इसी बात पर उसे बांधकर पीटा गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसार के विशेष समुदाय का होने की वजह से पीटने के आरोप लगाए। पुलिस इससे इनकार कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की का कहना है कि इसार को चोरी के शक में पकड़कर डंडों से पीटा गया। मामले की छानबीन जारी है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से धामपुर, बिजनौर, यूपी का रहने वाला इसार अपने परिवार के साथ ई-57/बी352, सुंदर नगरी में रहता था। इसके परिवार में बुजुर्ग पिता अब्दुल वाजिद, चार बहन इमराना, नियाब, समरीन और उज्मा है। इसार के पिता एरिया में फल बेचने की रेहड़ी लगाते हैं। कई साल पहले मां साबरी की मौत हो चुकी है। 

जब वह खुद मजदूरी करता था। इसार की बहन ने बताया कि मंगलवार तड़के वह घर से निकल गया। इस बीच सुबह करीब पांच बजे वह घर से चंद कदमों की दूरी पर जी-4 ब्लॉक पहुंचा। यहां पर गणेश पंडाल लगा हुआ था। इसार ने गणेश पंडाल से केला उठाकर खा लिया। वहां मौजूद लड़कों ने जब इसार को प्रसाद उठाकर खाते देखा तो वह भड़क गए। इन लोगों ने उसे पकड़ लिया और वहीं एक खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडे से पीटा गया। वहां मौजूद कुछ लड़के पिटाई का वीडियो भी बनाते रहे, जिसमें से एक वीडियो वायरल हो गया। इधर अधमरी हालत में इसार को सड़क पर फेंक दिया गया। दोपहर के समय एक पड़ोसी लड़का आमिर वहां से गुजरा तो इसार ने आवाज देकर उसे रोका।

बाद में आमिर ई-रिक्शा से उसे घर ले कर पहुंचा। इस बीच इसार के पिता वाजिद को पता चला तो वह घर पहुंच गया। इसार ने शाम करीब 6.30 बजे रोते हुए पिता को कुछ लड़कों के नाम बताए। 7.00 बजे उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों को घटना का पता चला कि उन्होंने पुलिस को खबर देने की बात की। रात करीब पौने 11 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्राइम टीम और एफएसएल ने जी-4 जाकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद इसार का शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जैसे ही इसार की मौत का लोगों को पता एरिया में लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ शरारती तत्वों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। इन लोगों का आरोप था कि इसार के विशेष समुदाय का होने की वजह से उसको बांधकर पीटा गया। इसार इन लड़कों से रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन उसकी एक न सुनी गई। वहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महज चोरी के शक में युवक को पकड़ा गया। बाद में उसकी पिटाई की गई। फिलहाल घटना में सांप्रदायिक एंगल सामने नहीं आया है। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि इतनी सुबह युवक क्या करने घर से निकाला था। युवक का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
मो. इशाक उर्फ इसार चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक परिजन ने बताया कि इसार बहुत ही सीधा और भोला था। उसे गुटका खाने के अलावा किसी भी तरह के नशे की लत नहीं थी। उसे जो छोटा-मोटा काम मिलता था वह कर लिया करता था। एक अन्य परिजन ने बताया कि काफी मन्नतों के बाद इसार का जन्म हुआ था। अब उसकी मौत ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। इसार के पिता ने रोते हुए बताया कि अल्लाह को पता नहीं क्या मंजूर है। कई साल पहले सड़क हादसे में उनकी बेटी नजरानी की भी मौत हो गई थी। बेटा भी अल्लाह ने उनसे छीन लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने इसार के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...