Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi फरीदाबाद में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को...

फरीदाबाद में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

फरीदाबाद- फरीदाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवती के साथ गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। आरोप है कि देर रात कार में लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे चलती गाड़ी से सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, युवती पारिवारिक विवाद के बाद घर से बाहर निकली थी। रात के समय वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी कार सवार दो युवक उसे छोड़ने का झांसा देकर अपने वाहन में बैठा ले गए। आरोप है कि इसके बाद युवती को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर काफी देर तक कार में घुमाया गया।

पीड़िता का कहना है कि रास्ते में आरोपियों ने गाड़ी गलत दिशा में मोड़ दी और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती ने विरोध भी किया, लेकिन वह खुद को बचा नहीं सकी। घटना को अंजाम देने के बाद देर रात करीब तीन बजे एसजीएम नगर इलाके में एक होटल के पास आरोपियों ने उसे चलती कार से नीचे धकेल दिया और मौके से फरार हो गए।

सड़क पर गिरने से युवती को गंभीर चोटें आईं। किसी तरह उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवती के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि पहचान परेड की प्रक्रिया पूरी होने तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...