Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

पंजाब। पंजाब के श्री खडूर साहिब क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। यह वारदात गांव सभरा में करीब साढ़े सात बजे हुई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने लगे, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घर के बाहर बैठे युवक को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, गांव सभरा निवासी विरसा सिंह का 26 वर्षीय बेटा हरप्रीत सिंह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और हरप्रीत को आवाज देकर पास बुलाया। जैसे ही वह उनके नजदीक पहुंचा, हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हरप्रीत को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

एक आरोपी काबू, दो फरार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी लवकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और फरार आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...