Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi युवक की गला रेतकर की हत्या, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू

युवक की गला रेतकर की हत्या, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू

दिल्ली। गोकुलपुरी इलाके में शनिवार शाम एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नीरज अरोड़ा (44) के रूप में हुई है। हत्या दिल्ली-यूपी की सीमा पर हुई थी। सूचना मिलने के बाद यूपी और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एरिया को लेकर लोनी और दिल्ली पुलिस में विवाद हो गया। लोनी पुलिस दिल्ली का इलाका बताने लगी। कोई भी अपना एरिया मानने को तैयार नहीं था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दखल देकर गोकुलपुरी थाने में मामला दर्ज करने के लिए कहा। बाद में गोकुलपुरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस ने नीरज के परिवार को भी हत्या की खबर दे दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है जांच के लिए फिलहाल तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शात करीब साढ़े चार बजे खबर मिली कि गोकुलपुरी एरिया में मेट्रो पिलर नंबर-12, गोकुलपुरी गांव, लोनी की ओर एक युवक को चाकू मार दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक खून से लथपथ मिला। कैट्स एंबुलेंस भी मौके पर पर पहुंची। युवक को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।
बाद में उसकी पहचान हुई। इस बीच लोनी पुलिस भी वहां पहुंच गई। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हत्या लोनी थाना क्षेत्र में हुई है। लोनी पुलिस इसको मानने के लिए तैयार नहीं थे। वह दिल्ली पुलिस का एरिया बताते रहे। कई घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने ही मामला दर्ज किया। मृतक नीरज परिवार के साथ अशोक नगर, दिल्ली में रहता था। उसका सीधी ओर से गला रेता गया था। उसके गले पर गहरा कट का निशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...