Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP अवैध संबंधों का शक में पत्नी की हत्या की, आरोपी की तलाश...

अवैध संबंधों का शक में पत्नी की हत्या की, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामफल में रविवार को पूर्व प्रधान रामजीलाल के बेटे की पत्नी का शव भूसे के ढेर में दबा हुआ मिला। मृतका के बच्चों ने मां की हत्या का आरोप अपने पिता पर लगाया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सिर व चेहरे पर रॉड से पीटने के निशान मिले है। खून से सना आलाकत्ल रॉड भी पुलिस ने भूसे से बरामद कर लिया है। फरह थाना क्षेत्र के गढ़ी रामफल निवासी 45 वर्षीय अनीता की शादी करीब 24 वर्ष हेमंत कुमार से हुई थी।

मायका आगरा के अकोला क्षेत्र के गांव जैतू की गढ़ी में है। परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। बेटे उदयभान ने बताया कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर प्लॉट है। उसी में पशुओं का भूसा भरा रहता है। रविवार को वह पशुओं के लिए भूसा लेने गए तो उन्हें मां का शव उसे दबा हुआ मिला। उदयभान के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, इंस्पेक्टर फरह कमलेश सिंह मय फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के बच्चों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि शुक्रवार को हेमंत और अनीता में लड़ाई हुई थी। उसी शाम से अनीता लापता थी। हेमंत को बाइक लेकर जाते हुए उसके बच्चों ने देखा था। बेटे उदयभान ने पुलिस को बताया कि मां के संबंध में रिश्तेदारी में पता किया। वहां भी वह नहीं पहुंची थीं। इससे पूर्व भी अकसर झगड़ा होने पर माता-पिता बिना बताए रिश्तेदारी में चले जाते थे।

उसी को ध्यान में रखते हुए मां के लापता होने की पुलिस को तत्काल नहीं दी गई थी। शनिवार तक जब रिश्तेदारियों में भी उनका सुराग नहीं लगा तब शाम को ओल चौकी पर जाकर माता-पिता के लापता होने की सूचना दी थी। आरोप है कि पिता हेमंत कुमार ने मां की रॉड से पीटकर हत्या की है। शव भूसे के ढेर में छिपाकर फरार हो गए। सीओ श्वेता वर्मा के अनुसार मामले में मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...