Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi पत्थर से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पत्थर से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली। कैंट इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। तफ्तीश के दौरान पुलिस को उसके निजी अंग भी कटे मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतक (25) के शव को परिजनों को सौंप दिया। उसके मोबाइल से मिले सबूत उसके समलैंगिक होने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाला युवक मूलरूप से जयपुर, राजस्थान का रहने वाला था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी, छोटी बहन व भाई हैं। वह कुछ महीने पहले तक फ्लिपकार्ट में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह साध नगर, पालम में रहने वाले एक रिश्तेदार से मिलने आया था। अगले दिन उसका शव पालम फ्लाईओवर से करीब एक किलोमीटर दूर पालम रेलवे स्टेशन के डंप यार्ड में झाड़ियों में मिला। पत्थर से सिर कुचल कर उसकी हत्या की गई थी।

पुलिस को हत्या की सूचना 27 नवंबर को शाम 4.30 बजे मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी युवक के शव दो दिन पुराना बता रहे हैं। उसे 25 नवंबर की शाम 5.30 बजे तक जीवित देखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल में रखवाया। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है कि युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। उसका निजी अंग उखड़ा हुआ था। ये भी बताया जा रहा है कि अंग का नीचे का हिस्सा गायब है और वह एचआईवी पॉजिटिव है।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी तक पुलिस को मिली नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि युवक की हत्या कैसे की गई है। निजी अंग काटे गए हैं या फिर जानवरों ने नोंचे हैं। हालांकि उन पर काटने के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने जानवरों द्वारा शव का नोंचने की बात भी कही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के पास दो युवक धुंधले से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पीडि़त भी घटना स्थल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

पीड़ित युवक की मोटरसाइकिल घटनास्थल से करीब एक किमी दूर पालम फ्लाईओवर के नीचे खड़ी मिली है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जिले में विशेष टीमें गठित की गई है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...