Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP बोरे में बंद मिला आठ साल के मासूम का शव, तीन दिन...

बोरे में बंद मिला आठ साल के मासूम का शव, तीन दिन पहले घर से हुआ था लापता

आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा से तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हुए आठ साल के रौनक की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव घर के पीछे बोरे में बंद मिला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। आशंका है कि रविवार रात को हत्या कर शव फेंक दिया गया। नयापुरा निवासी करन सिंह सूरत (गुजरात) में साड़ियों पर डिजाइन बनाते हैं। दो बेटे आठ साल का राैनक और पांच साल का घनश्याम हैं। राैनक कक्षा 1 का छात्र था। वह शुक्रवार शाम को 5 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। एक घंटे तक घर नहीं आने पर मां यशोदा ने तलाश की। शाम 7 बजे परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया। पुलिस को रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कहीं भी बालक नजर नहीं आया। सोमवार सुबह 6 बजे करन सिंह के घर के बराबर में बनी गली में ओम शंकर के मकान के बाहर शव पड़ा मिला। देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। राैनक की नाक से खून निकल रहा था। गले पर गला रेतने का निशान था। जानकारी पर पुलिस पहुंची। आक्रोशित परिजन ने जाम लगा दिया। नदगवां तिराहे पर आकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से हत्या हुई है। दो दिन से पुलिस राैनक को नहीं खोज पाई। उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। बालक के माथे पर लाल तिलक लगा था। गर्दन और माथे पर चोट के निशान थे। करब के पत्ते शव के साथ मिले। इससे आशंका है कि शव को करब में छिपाकर रखा गया। वहीं करन सिंह के घर के अंदर कमरे में खून के धब्बे थे। दीपक एवं लाल रंग का गेरू मिला। वहीं घर की छत पर रखी करब के गट्ठरों के पास भी खून के धब्बे मिले। बालक की बनियान भी पूजा स्थल पर मिली। इससे बलि देने की चर्चा भी होने लगी। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
घर के कमरे में बनियान मिली, जिस पर लाल रंग (गेरू) से रौनक लिखा था। उस पर करीब 20 से 21 बिंदिया लाल और पीले रंग की लगी थीं। घर के जीने की सीढ़ियां सहित छत पर खून के धब्बे मिले। सिलबट्टे पर गेरू लगे मिले और मौके से अन्य साक्ष्य प्राप्त हुए। डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि बालक तीन दिन से लापता था। शव घर के पीछे मिला है। घटना में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...