नोएडा। नोएडा के सेक्टर-134 में एक युवक ने अपने कमरे में पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना उस समय हुई जब वह दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी में मौजूद था। घायल युवक को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय विक्रम ठाकुर बुलंदशहर का रहने वाला है और सोसाइटी में दोस्तों के साथ किराये के फ्लैट में रहता था। वह पिछले डेढ़ महीने से बेरोजगार था।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि कुछ दिन पहले विक्रम का अपनी प्रेमिका से संबंध टूट गया था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस अब उसके मोबाइल और हथियार की जानकारी जुटा रही है और घटना की गहन जांच कर रही है।
एडीसीपी नोएडा, सुमित शुक्ला ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी में मौजूद अन्य युवकों से भी पूछताछ की जाएगी।







