Friday, June 19, 2026
Home Crime Delhi वर्चस्व की लड़ाई में गई युवक की जान, सुल्तानपुरी में मचा हड़कंप

वर्चस्व की लड़ाई में गई युवक की जान, सुल्तानपुरी में मचा हड़कंप

सी-6 और सी-10 ब्लॉक के बीच चल रही रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या

सुल्तानपुरी। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह में जा रहा था। इस वारदात के बाद परिजनों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया और सी-10 झुग्गी क्षेत्र के पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि रात करीब 9:56 बजे संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को चाकू मारे जाने की हालत में लाया गया है। जांच में सामने आया कि सूरज और उसके परिवार की सी-10 झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी।

परिवार का कहना है कि सूरज बुधवार रात अपने दोस्त के साथ शादी में जा रहा था। इसी दौरान निर्मल अस्पताल के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल सूरज को उसका दोस्त संजय गांधी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता बिंदर ने बताया कि एक माह पहले ही सूरज की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके छोटे बेटे चांद का भी इलाके के एक युवक अखिल से विवाद चल रहा था और आरोपियों ने पहले भी उनके घर पर फायरिंग की थी। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने सी-10 इलाके में घुसकर करीब एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। एक स्थानीय महिला पूजा ने बताया कि गोली चलाने वाले लोग कह रहे थे कि उनके दोस्त की हत्या का बदला लेने आए हैं।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व को लेकर चल रही तनातनी से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...