Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जिंक फैक्ट्री के बाहर धमकी भरे बम की साजिश का पर्दाफाश, ...

जिंक फैक्ट्री के बाहर धमकी भरे बम की साजिश का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार

पुलिस की विशेष टीम ने 30 किमी के इलाके में की जांच, मास्टरमाइंड निकला पुराना अपराधी

राजस्थान। राजसमंद जिले के दरीबा माइंस परिसर में देसी बम और धमकी भरा पत्र मिलने के मामले का खुलासा करते हुए रेलमगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।

राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि 23 अप्रैल की शाम को हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी हीरालाल को एक अज्ञात व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल में बताया गया कि फैक्ट्री के पास स्थित बैक गोल चक्कर के पास एक चेतावनी छोड़ी गई है।

सूचना मिलने पर कंपनी प्रबंधन ने जांच की, जिसमें मौके से एक संदिग्ध टिफिन पैकेट मिला। उसमें धमकी भरा पत्र था, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलमगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उदयपुर से बुलाए गए बीडीएस दल ने टिफिन में मौजूद विस्फोटक को निष्क्रिय किया।

इसके बाद पुलिस ने एएसपी महेंद्र पारीक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास करीब 30 किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड सांसेरा निवासी हिस्ट्रीशीटर महावीर उर्फ माधु है, जिसके खिलाफ पहले से ही 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में महावीर ने स्वीकार किया कि उसने रोजगार की मांग को लेकर धमकी देने की योजना बनाई थी और अपने साथियों दिनेश नाथ, अनिल धोबी और मोहम्मद जावेद के साथ मिलकर देसी टिफिन बम तैयार किया।

आरोपियों ने टिफिन बॉक्स में लोहे की छड़ियों के टुकड़े, डेटोनेटर और विस्फोटक भरकर एक तार बाहर निकालते हुए उसे चेतावनी स्थल पर रखा था।

रेलमगरा पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों — महावीर कीर उर्फ माधु (35), दिनेश नाथ (25), अनिल कुमार धोबी (35), और मोहम्मद जावेद (22) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी सांसेरा और छंडगा खेड़ी गांव के निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...